September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

15 नवम्बर से धान खरीदी होगी प्रारंभ सीजन से पहले प्रशासनिक अमला का अलर्ट मोड,,,अवैध धान पर कार्रवाई कर किया 3450 बोरी जब्त…

बलरामपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जिले में धान खरीदी प्रक्रिया 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ की जाएगी। आगामी खरीदी सीजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। पारदर्शी खरीदी व्यवस्था, अवैध धान की रोकथाम पर शासन-प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कई स्तरों पर तैयारी एवं निगरानी की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देशन में की जा रही सतत निगरानी :-

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही प्रशासनिक अमले को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के साथ ही उन्होंने विशेष रूप से जिले की सीमाओं से लगे राज्यों झारखंड, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमाओं पर सतत निगरानी के साथ अवैध धान का परिवहन, भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, उड़नदस्ता दल, तथा नोडल अधिकारी सक्रिय रूप से निगरानी में जुटे हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों एवं नाका, चेक पोस्टों पर पुलिस और राजस्व अमले द्वारा 24 घंटे की निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी व्यापारी या बिचौलिया अवैध रूप से धान का परिवहन न कर सके।

अवैध धान पर निरंतर की जा रही कार्यवाही :-

प्रशासन की सख्ती का असर अब जमीनी स्तर में देखने को मिल रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक की कार्रवाई के तहत लगभग 3450 बोरियां अवैध धान, जो कि करीब 1380 क्विंटल जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है एवं कुल 4 वाहन भी जब्त किया गया है।

अवैध गतिविधि पर दे तत्काल सूचना :-

प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि कहीं भी अवैध धान का परिवहन, भंडारण की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी को सूचित करें। शिकायतकर्ता की पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!