September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

दीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्त
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एचएसआरपी नंबर प्लेटर :- वाहन स्वामियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

बलरामपुर। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम, 1988 के प्रावधान के तहत सभी वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है।

एचएसआरपी नंबर प्लेट की विशेषताएं :-

एचएसआरपी नंबर प्लेट एल्यूमिनियम की बनी होती है, जिससे इसकी टूटने की संभावना कम रहती है। प्लेट के परावर्तक गुण के कारण रात्रि में प्रकाश पड़ने पर यह स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है। वाहन निर्माता द्वारा लगाई गई एचएसआरपी नंबर प्लेट को निकालना या बदलना कठिन होता है, जिससे वाहनों के विभिन्न अपराधों में दुरुपयोग की संभावना समाप्त होती है।

आवेदन की प्रक्रिया :-

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाएं। इसके लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोक सेवा केंद्र या परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 नवंबर 2025 से जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उनके परिवहन संबंधी कार्य नियमानुसार कार्यालय में नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!