July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

मतांतरण के खिलाफ धर्म जागरण समिति ने खोला मोर्चा,,,एसडीएम तहसीलदार हटाने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

बलरामपुर/राजपुर। जिले में धर्मांतरण के विरुद्ध हिंदू संगठन की बनी धर्म जागरण समिति ने मोर्चा खोल दिया है। धर्म जागरण समिति के लोगों ने सोमवार को जिला मुख्यालय बलरामपुर में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर एवं एसपी से मुलाकात कर चर्चा किया है।

         बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में मतांतरण का खेल चल रहा है जहां पर भोले भाले आदिवासी परिवारों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जा रहा है। इस पूरे मामले में राजपुर एसडीएम एवं तहसीलदार पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सभा करने के लिए अनुमति दी है और तहसीलदार ने कार्रवाई के दौरान पंचनामा बनाने से इनकार कर दिया था। इन दोनों प्रमुख अधिकारियों के इस कार्य से धर्म जागरण समिति और हिंदू संगठन के लोग बेहद नाराज हैं और इनके खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, बल्कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी दे रहे हैं। धर्म जागरण समिति के लोगों ने कहा कि जिस तरह से इनका प्रचार प्रसार चल रहा है उससे गरीब आदिवासी लोग प्रभावित हो रहे हैं और हिंदुत्व खतरे में दिख रहा है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से धर्म जागरण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने बंद कमरे में चर्चा किया है और पूरे मामले की जानकारी दी है।

       इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधि व राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने कहा कि जनजातीय समाज में प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने वाले मतांतरित पास्टर लोग गलत काम कर रहे हैं।किसी पंत को कोई मान ले उसके लिए लीगल तरीका है संवैधानिक अधिकार है।पर प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना ठीक बात नही है।इसमें सहयोग करने वाले राजपुर के एसडीएम तहसीलदार जैसे बड़े अधिकारी है जो उसी समुदाय से है उन्होंने सहयोग किया है। जहाँ पर एक प्रतिशत भी ईसाई नहीं हैं वहाँ पर उन्होंने सभा करने का अनुमति दिया है उन पर कार्यवाही होना चाहिए। वहीँ राजपुर जनपद सदस्य कमला प्रसाद सिंह ने कहा कि धर्मांतरण में सहयोग करने वाले एसडीएम तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है।यदि उनके खिलाफ कार्यवाही नही की जाती है तो आंदोलन व चक्काजाम भी करेंगे।जब तक एसडीएम तहसीलदार नहीं हटेंगे तब तक आंदोलन करेंगे।

  इस दौरान नगर पंचायत धरम सिंह पुर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव प्रवीण अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल कमला प्रसाद सिंह प्रदीप जायसवाल सुरेश सोनी संजय यादव मुकेश गुप्ता बृजमोहन सोनी आलोक यादव मुद्रिका कश्यप सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!