July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसरगुजासीतापुर

सीतापुर ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केंद्र ललितपुर का सही समय पर संचालन केवल कागजों पर,अक्सर ड्यूटी के दौरान यहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी रहते है नदारद,कारवाई कब…???

सरगुजा:- छत्तीसगढ़ के जनजातीय बाहुल्य सरगुजा के सीतापुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के कारण ज्यादातर उप स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन ठंडे बस्ते में यानी सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है ऐसा हम इसलिए कह रहें है क्योंकि सीतापुर ब्लॉक के ज्यादातर उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान नदारद रहते है,वहीं इसी क्रम में सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत ललितपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर जब मीडिया की टीम सीतापुर ब्लॉक के ग्राम ललितपुर में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर यानी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो वहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी अपने ड्यूटी समय पर नदारद मिले और मौके पर मौजूद नही थे,जहां कुछ ग्रामीण अपना ईलाज कराने के लिए इस उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों का इंतजार करते रह गए लेकिन कोई भी स्टाफ वहां नहीं मिला न पहुंचा जिससे ग्रामीणों को खाली हाथ ही बिना ईलाज कराए अपने घर बैरंग लौटना पड़ा।

वहीं मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि यहां पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी मनमानी तरीके से अपनी ड्यूटी करते है और अपना अटेंडेंस लगाकर अपने निजी कामों में चले जाते है इसलिए उन्हें यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सही समय पर नहीं मिल पाती जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर का दूरी तय कर अपने ईलाज के लिए सीतापुर पहुंचकर ईलाज कराना पड़ता है।



वहीं पूरे मामले में सीतापुर स्वास्थ्य विभाग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसएन पैंकरा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी ड्यूटी के दौरान वहां तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को रहना बेहद जरूरी है जिससे ग्रामीणों को उनके इलाके में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके,वहीं उन्होंने यह भी माना है कि सीतापुर ब्लॉक के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने और वहां कसावट लाने के लिए उनके द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा ताकि इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी समय पर करें और अपनी ड्यूटी से नदारद न हो ताकि ग्रामीणों को उनके इलाकों में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें,वहीं बीएमओ डॉक्टर एसएन पैंकरा यह भी कहा है कि उप स्वास्थ्य केंद्र ललितपुर में ड्यूटी के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों की नदारद रहने की बात सामने आ रहीं है जिसपर तुरंत जांच टीम गठित कर इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी ताकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें।

               डॉक्टर एसएन पैंकरा_बीएमओ सीतापुर

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!