May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

दिव्यांग बालिका की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार…

बलरामपुर/सामरी। दिव्यांग बालिका का हत्या करने वाले आरोपी को थाना सामरीपाठ पुलिस ने सूचना मिलने के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार आदतन आरोपी पूर्व में भी हत्या के मामले में जा चुका है जेल।

     पुलिस ने बताया कि प्रार्थी देवप्रसाद नगेसिया पिता स्व. महेश नगेसिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी बिरहोरपाठ, थाना सामरीपाठ ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12 जून को मेरा चचेरा भाई रोपना उर्फ विशुनदेव नगेसिया पिता स्व. चनकू नगेसिया के द्वारा जमीन विवाद कि बात को लेकर मेरी दिव्यांग लड़की पार्वती नगेसिया को असहाय पाकर पत्थर तोड़ने वाले हथौड़ा से उसके सिर कनपटी पर मार दिया है, जिससे पार्वती की मौके पर मृत्यु हो गई है। आरोपी के घटना करने बाद पड़ोस के घर आंगन में हथौड़ा को फेंककर मौके से भागने लगा जिसे राजकुमार नगेसिया के रोकने पकड़ने पर आरोपी के द्वारा गांव के राजकुमार नगेसिया को भी जान से मारने की नियत से लकड़ी के डण्डा से उसके सिर पर मारा जिससे सिर में भी चोट आया और बेहोश होकर गिर गया है।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर 24 घंटे के अंदर जंगल में घेराबंदी कर आरोपी रोपना उर्फ विशुनदेव नगेसिया पिता स्व. चनकू नगेसिया उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बिरहोरपाठ के विरूद्ध धारा धारा 332 (क), 103 (1), 109 बी एन एस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

       इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक संदीप बागिस, आर. चन्द्रसेन राजपुत, श्रवण कुमार, अजय कुमार, अनिल साहू और म. आर. नमिता किण्डो का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!