
बलरामपुर। आबकारी आयुक्त श्याम धावडे एवं कलेक्टर बलरामपुर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी एस. के. सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में दिनांक 16/06/2025 को आबकारी वृत वाड्रफनगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 रामानुजगंज में आरोपी रमेश पासवान पिता शिवपूजन पासवान उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 रामानुजगंज थाना रामानुजगंज से 7 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब एवं 240 किग्रा महुआ लाहन धारा 34(1) क 34(2), 59 (क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम करने के पश्चात रामानुजगंज शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य मुलाहिजा कराते समय कुछ असामाजिक तत्वों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया। आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक नीरज कुमार साहू, चंद्र दीप भगत एवं अन्य स्टाफ के साथ अश्लील गाली गलौज, धक्का मुक्की एवं अनर्गल बहस किया गया। तथा आबकारी विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को भगाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा आबकारी टीम में शामिल महिला स्टाफ के साथ भी गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया है। कठिन परिस्थितियों में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के पश्चात आबकारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार साहू एवं अन्य स्टाफ ने रामानुजगंज थाना पहुंचकर उन तीन असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। जिनमें अश्विनी गुप्ता एवं सिद्धार्थ यादव का नामजद एवं एक अन्य आरोपी के साथ कुल तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया है।



