November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलशिक्षा

कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय पवनी और परसा पाली का किया निरीक्षण,,,स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने बिलाईगढ़ विकासखंड के स्कूलों के दौरे पर रहीं। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पवनी में बीईओ एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और प्राचार्य से स्कूल की गतिविधियों, शिक्षक व्यवस्था और भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और किचन शेड एवं चबूतरा निर्माण के लिए जरूरी सुझाव दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने विद्यालय में एक पुस्तकालय निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी नवीन कार्यों में टाइल्स का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों को ध्वस्त कर नवीन निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परसापाली का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्कूल भवन में की जा रही मरम्मत और जीर्णोद्धार के कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए लिए जा रहे गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही विद्युतीकरण कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। छात्र-छात्राओं ने अपनी इच्छा कलेक्टर के सामने व्यक्त की। डॉ. सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि यह सुनहरा समय है, भविष्य में जो भी बनना चाहते हैं, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से पढ़ाई करें। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य से बच्चों की पढ़ाई के संबंध में विषयवार जानकारी ली एवं कक्षाओं की नियमितता एवं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के आंतरिक मूल्यांकन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!