November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशलाइफस्टाइलशिक्षा

संयुक्त कलेक्टर ने किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण,,,ऑनलाइन गिरदावरी प्रविष्टि कार्य में प्रगति लाने के दिये निर्देश…

बलरामपुर। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी संबंधित अधिकारियों को जिले में त्रुटिरहित गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि शासन के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत त्रुटि रहित गिरदावरी का कार्य पूरा करना है। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रूचि शर्मा ने विकासखण्ड राजपुर के ग्राम अलखडीहा एवं सेवारी में खरीफ फसलों हेतु किये जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के लिए गिरदावरी के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य को त्रुटिरहित ढंग से करने के निर्देश दिए। वहां उपस्थित किसानों से चर्चा कर गिरदावरी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत रकबे के आधार पर किसानों को लाभ दिया जाता है, इसके लिए वास्तविक कृषक, उनके सही रकबे एवं उसमें लगायी गई फसल का सत्यापन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मौके पर ही पड़ती भूमि का वास्तविक रकबा प्रविष्टि करने तथा ऑनलाइन गिरदावरी प्रविष्टि कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शर्मा ने चल रहे धान पंजीयन कार्य का निरीक्षण करते हुए गत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में धान पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए धान के रकबे में पिछले वर्ष की तुलना में कमी/वृद्धि को ग्राम पंचायतवार सूची तैयार करने के निर्देश तहसीलदार को दिये। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवारी का औचक निरीक्षण कर स्कूली छात्र-छात्राओं से चर्चा कर अध्यापन की गुणवत्ता को जाना। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा 12 के छात्रों को भूगोल विषय का अध्यापन भी कराया तथा शिक्षकों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण अध्यापन कार्य के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री राजीव जेम्स कुजूर, तहसीलदार श्री यशवंत कुमार, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!