आकाशीय बिजली की चपेट में आये मृतकों के परिजनों से संसदीय सचिव ने की मुलाकात,,,प्रदान की तात्कालिक सहायता राशि…

राजपुर। बुधवार को शंकरगढ़ क्षेत्र में जमकर बारिश में साथ बज्रपात हुआ जिससे चार लोगों की मौत हो गई।गाज की चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों के साथ कुल 4 की व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।घटना की जानकारी लगते हैं समरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने मृतकों के परिजनों से जाकर मुलाकात की एवं तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान किया।

बुधवार को क्षेत्र में बिजली कड़कने के साथ जमकर बारिश हुई। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के बेलसर व बांसडीह गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार की मौत हो गई।जिसमे एक ही परिवार के मनशु पिता फादु उम्र 33 वर्ष कुंती पति मनशु उम्र 32 वर्ष प्रीतम पिता मनशु निवासी ग्राम पहरी बनखेता पारा एवं विपिन कुजूर पिता ढेमा राम उम्र 35 निवासी बेलसर की मौत हो गई।

वही इस आकाशीय बिजली के चपेट में आने से लगभग 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।घायलों में मुनिया पति जामकरन उम्र 35 निवासी बेलसर प्रतिमा पति विपिन कुजूर उम्र 30 वर्ष बेलसर प्रियंका पति सुखदेव नगेशिया उम्र 24 वर्ष सम्मी पिता धनसाय उम्र 42 वर्ष मल्ली पति रंगु नगेशिया उम्र 36 वर्ष अंजना पिता सुखदेव उम्र 3 वर्ष एवं संदीप पिता सुखदेव नगेशिया उम्र 10 वर्ष निवासी बांसडीह थाना शंकरगढ है। घटना की जानकारी लगते हैं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने शंकरगढ़ के बनखेता और बेलसर पहुंचकर मृतक परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना प्रकट की साथ ही परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का भी हाल-चाल लिया।



