September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

छठ पूजा हेतु छठ घाट की साफ सफाई हुई प्रारंभ,,,समिति द्वारा की जा रही व्यापक तैयारी…

राजपुर। प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी छठी मैया के श्रद्धालुओं के लिए नगर के गेउर नदी के तट पर छठ पुजा सेवा समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।समिति द्वारा छठ घाट की जेसीबी लगाकर साफ सफाई की जा रही है।


  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ व्रतियों के लिए छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ पूजा हेतु श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किया जा रहा है। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा नगर के गेउर नदी तट पर छठ घाट की साफ सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।प्रति वर्ष छठ व्रतियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आवश्यक पंडालो की व्यवस्था की जायेगी। छठ घाट पर छठ व्रतियों के लिए विशेष पंडाल बनाया जाएगा जहाँ महिलाओं के लिए प्रत्येक पंडाल में कपड़े बदलने हेतु अलग से व्यवस्था की जाएगी। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा छठ घाट पर रुकने वाले श्रद्धालुओं एवं उनके परिजनों के लिए भी पंडालो में व्यवस्था की जाएगी। छठ घाट पर आने वाले वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। छठ पूजा सेवा समिति द्वारा पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी छठ घाट पर सूर्य देव की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की व्यवस्था की जाएगी।छठ पूजा सम्पन्न कराने हेतु छठ पूजा समिति द्वारा अभी से ही तैयारी में जोर शोर से लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!