July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

नगर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सांकेतिक बोर्ड लगाने की पहल अधूरी,,,समाज सेवा ग्रुप के पहल पर सभी विभागों ने दी थी अपनी सहमति…

राजपुर। नगर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए समाज सेवा ग्रुप के सदस्यों द्वारा मुख्य सड़क पर सांकेतिक बोर्ड लगाने हेतु पहल की गई थी।इसके लिए सभी ने ज्ञापन भी सौंपा गया था।परंतु तीन माह बीत जाने के बाद भी कई विभाग सुस्त नजर आ रहे है।कुछ विभागों को छोड़कर किसी ने भी इस ओर अभी तक कोई पहल नही की है।


         नगर में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए समाज सेवा ग्रुप के सदस्यों द्वारा राजपुर मुख्यालय में सभी प्रमुख शासकीय संस्थाओं एवं विभागों को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया था कि सड़क पर आवश्यक गति को लेकर सांकेतिक बोर्ड लगवाने की पहल की जाए जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।समाज सेवा ग्रुप द्वारा दिए गए ज्ञापन में प्रमुख संस्थाओं एवं विभागों ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए एनएच मुख्य सड़क पर  सांकेतिक बोर्ड लगाने का आश्वासन भी दिया था।परंतु तीन माह बीत जाने के बाद भी नगर के कई प्रमुख विभाग इस पर अपनी रुचि नही दिखा रहे हैं।कुछ ही संस्थाओं ने इस पर पहल करते हुए मुख्य सड़क पर सांकेतिक बोर्ड लगवाया गया है। सांकेतिक बोर्ड लगवाने में प्रमुख रूप से शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय महुआपारा, जनपद पंचायत कार्यालय,राजीव गांधी आदर्श विद्यालय, सेंट्रल बैंक,एकलव्य आवासीय विद्यालय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, प्रेरणा पब्लिक स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा द्वारा इस पर पहल करते हुए आज दिनांक तक गतिसीमा का बोर्ड लगवाया गया है। जबकि मुख्य मार्ग पर सांकेतिक बोर्ड लगाने हेतु और भी कई प्रमुख संस्थाओं व विभाग ने अपनी सहमति जताई थी परंतु उनके द्वारा आज पर्यंत तक कोई पहल नही की है। यहाँ आपको बताते चले कि जब जब शहर में कोई दुर्घटनाएं घटती है उस वक्त सभी सक्रिय होकर वाहनों के गति सिमा पर कड़ाई करने की बात कहते हैं।समय बीतते ही लोग दुर्घटना को भूल जाते हैं और जैसे चल रहा है चलने देते हैं। शहर में दुर्घटनाओं के बाद पुलिस भी सक्रिय नजर आती है और वाहनों के गति नियंत्रण हेतु वाहनों को रोककर निर्धारित गति से वाहन चलाने की समझाइश देते हुए नजर आते हैं।जिसके बाद कुछ दिनों तक वाहने भी अपनी निर्धारित गति से शहर को पार करते हैं। परंतु कुछ समय पश्चात पुनः वाहनों का रफ्तार शहर में तेज हो जाता है।सबसे ज्यादा सब्जी लेकर जाने वाली पिकअप वाहनों की गति होती है।पूर्व में भी देखा जाए तो सब्जी लेकर जाने वाले पिकअप वाहनों के चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।आज भी सड़कों पर सब्जी लेकर चलने वाले पिकअप वाहनों की रफ्तार देखी जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!