September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आस्थाकोरियाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुर

कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा ग्राम महावीरगंज के अवैध प्रविष्टियों को किया गया निरस्त,,,जांच के बाद की गई बड़ी कार्रवाई…

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज तहसील अंतर्गत ग्राम महावीरगंज के वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेखों में अवैध प्रविष्टियों की जांच के बाद कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा निरस्त करने का आदेश जारी किया गया है। संदेहास्पद और अधिकाररहित प्रविष्टियों की व्यापक जांच के बाद अवैध बटांकन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कलेक्टर ने रामानुजगंज तहसीलदार को इन प्रविष्टियों को 1954-55 के अधिकार अभिलेखों से विलोपित करने और एक सप्ताह के भीतर इस कार्य की पुष्टि करते हुए पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जांच के आधार पर बड़े पैमाने पर अवैध प्रविष्टियों की पहचान
जिला अभिलेखागार बलरामपुर-रामानुजगंज में ग्राम महावीरगंज के वर्ष 1954-55 के अधिकार अभिलेखों में जांच दल ने अवैध प्रविष्टियों का पता लगाया। इस जांच में पाया गया कि खाता क्रमांक 16, 73, 11, 14, 21, 30, 40, 92, और 53 में कई नामों पर दर्ज भूमि की प्रविष्टियां वैधानिक अधिकारों के बिना ही दर्ज कर दी गई थीं। जिन नामों पर ये प्रविष्टियां पाई गईं उनमें इसहाक आ0 नान्हु मिंया, सागर आ0 ठूपा, खेलावन आ0 चोवा, गुलाम नबी आ0 जसमुद्दीन, मोईनुद्दीन आ0 रहीम, चांद मोहम्मद आ0 कलम मिंया, मंगरी आ0 मो. अली और रसुलन आ0 हुसैन मिंया शामिल हैं। जांच में यह भी पाया गया कि इन प्रविष्टियों में बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के जमीनों का बटांकन किया गया और चालू नक्शा शीट में कुछ प्रविष्टियों को गांव की सीमा के बाहर दर्ज किया गया। काली और लाल स्याही से की गई यह प्रविष्टियां संदिग्ध और कूटरचित पाई गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इन प्रविष्टियों में गंभीर अनियमितताएं थीं।
कलेक्टर द्वारा दिया गया निरस्तीकरण का आदेश
जांच दल की सिफारिशों और प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर ने इन अवैध प्रविष्टियों को निरस्त करने का आदेश दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर द्वारा भूमि और अभिलेखों की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य भूमि विवादों को सुलझाना और अवैध प्रविष्टियों को समाप्त करना है।
अवैध प्रविष्टि वाले खातेदारों की सूची
जांच में कुल 855 से अधिक एकड़ भूमि की अवैध प्रविष्टियों का पता चला, जिसमें प्रमुख रूप से खाता क्रमांक 16 मे रकबा 94.93 एकड पर इसहाक, खाता क्रमांक 73 में रकबा 94.20 एकड़ पर सागर, खाता क्रमांक 11 में रकबा 98.40 एकड़ पर खेलावन, खाता क्रमांक 14 में रकबा 90.70 एकड़ पर गुलाम नबी, खाता क्रमांक 21 में रकबा 95.32 एकड़ मोईनुद्दीन, खाता क्रमांक 30 में रकबा 95.40 एकड़ जान मोहम्मद, खाता क्रमांक 40 में रकबा 94.10 एकड़, खाता क्रमांक 92 में रकबा 94.20 एकड़ पर मंगरी और खाता क्रमांक 53 में रकबा 98.30 एकड़ पर रसुलन के नाम शामिल थे। इन प्रविष्टियों को न केवल अवैध, बल्कि गांव की सीमाओं से बाहर बटांकित पाया गया।
जिला प्रशासन की सख्ती
कलेक्टर की इस कार्रवाई से स्पष्ट होता है कि जिला प्रशासन भूमि और अभिलेखों की शुद्धता के प्रति गंभीर है। अवैध प्रविष्टियों को निरस्त करने का यह कदम जिले में भूमि विवादों को कम करने और हकदार व्यक्तियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण है। इस आदेश के बाद, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भूमि हड़पने जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाने की दिशा में यह एक बड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!