March 18, 2026 |

BREAKING NEWS

जनपद सभागार में शिक्षा समिति की बैठक,,,विकास खण्ड में प्रथम आने वाले छात्र सहित प्राचार्य का होगा सम्मान…पदीय गरिमा में विपरीत कार्य करने एवँ बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानपाठक एवँ सहायक शिक्षक निलंबितप्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया,,,कोरवा आश्रम में बच्चों के साथ सामूहिक भोज के साथ जिला अस्पताल में मरीजों को फल व भोजन वितरण…अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश,,,राजस्व से जुड़े प्रकरणों का पारदर्शी और समयबद्ध करें निराकरणअफीम की खेती के मामले में पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता,,,गया एवँ झारखंड से दो आरोपी गिरफ्तार…बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित हो रही मोबाइल मेडिकल यूनिट का सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षणकिसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजनएनएच 343 में दो ट्रकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत,,,दोनों चालक बुरी तरह घायल…आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने ड्रोन की मदद से हाईटेक तरीके से की छापामार कार्यवाही,,,दो आरोपी गिरफ्तार…सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ
क्राइमखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अभिलेख में कूटरचना कर 13 एकड़ शासकीय भूमि को कराया था अपने नाम दर्ज,,,छत्तीसगढ़ शासन के नाम पुनः दर्ज कराया भुमि…

बलरामपुर। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा द्वारा राजस्व अभिलेखों में कूट रचना कर नाम दर्ज कराने वाले एवं फर्जी पट्टा के प्रकरण पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए थे। इसी कड़ी में तहसील सामरी के ग्राम बाटा स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 644 व 699 कुल रकबा 5.212 हे. (12.879 एकड़) के राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ व कूट रचना कर ग्राम बाटा के ही निवासी यूसुफ अंसारी पिता मोहम्मद अली के द्वारा अपने नाम पर दर्ज करा लिया गया था। शिकायत प्राप्त होने पर करुण डहरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी द्वारा प्रकरण दर्ज कर विधिवत सुनवाई की गई। जांच तथा सुनवाई में यह पाया गया कि युसूफ अंसारी के द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा तथा राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ कर उक्त भूमि को अपने नाम दर्ज करा लिया गया है। सुनवाई उपरांत न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा उक्त भूमि को छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर वापस दर्ज किए जाने का आदेश 29 नवम्बर 2024 को पारित किया गया। साथ ही 02 दिसम्बर 2024 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण डहरिया, सामरी तहसीलदार शशीकांत दुबे एवं अन्य राजस्व कर्मचारियों द्वारा उक्त भूमि में लाल झंडा लगाकर भूमि का आधिपत्य प्राप्त किया गया तथा कूटरचना करने वाले यूसुफ अंसारी व अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश तहसीलदार सामरी को दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!