
राजपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजपुर जनपद सभागार में दिव्यांगजनों का सम्मान करते हुए उन्हें शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर राजपुर जनपद कार्यालय द्वारा जनपद सभागार में दिव्यांगजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा उपस्थित रही।कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि आज विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर आप सबो को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ।आज आपके विश्वास और सहयोग से मेरे विधायकी का पूरा एक साल हो गया है।जिस विश्वास से आप लोगों ने मुझे विधायक बनाया है उसे पूरा करूँगी।छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने के बाद सबसे पहला काम कांग्रेस शासन के समय रोके गए आवास को शत प्रतिशत पूरा किया जा रहा है।आगे क्षेत्र के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करुँगी।

कार्यक्रम के दौरान सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुँचे 50 से भी ज्यादा दिव्यांगजनों को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।इस दौरान भाजपा महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल शिवनाथ जायसवाल मुकेश गुप्ता उदय यादव मनोज बंसल प्रशांत सिंह राजेश यादव फुलमोहन कृष्णा नंद तिवारी शोभना एक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद के कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में दिव्यांग महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे।



