September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जर्जर स्कूल भवन विघटन के लिए भाजपा नेता ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजपुर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर के जर्जर भवन को विघटित करने की मांग को लेकर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुनील गुप्ता ने बुधवार को एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपा है।

       ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा, जनपद पंचायत राजपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़) स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल महुआपारा के इस विद्यालय के दो कमरे अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

          भाजपा नेता श्री गुप्ता ने ज्ञापन में बताया कि भवन की दीवारें और छतें काफी कमजोर हो चुकी हैं। बरसात या हल्के झटके से भी इनके गिरने की आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में किसी अप्रिय घटना से पहले ही प्रशासन को तत्काल कार्रवाई कर भवन को डिस्मेंटल (विघटित) कराना आवश्यक है।

        उन्होंने एसडीएम से अनुरोध किया कि संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए विद्यालय भवन का परीक्षण कराकर जल्द से जल्द जर्जर हिस्से को ध्वस्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!