August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समितिडीजल तस्करी के मामले में फरार आरोपी हिरासत मेंलंबे समय से फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तारविद्यार्थी विज्ञान मंथन से जुड़ेगा जिला, विज्ञान प्रतिभाओं के लिए राष्ट्रीय मंच,इसरो, वैज्ञानिक संस्थाओं के भ्रमण का भी मिलेगा अवसरग्रामवासियों ने सरपंच सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा,सात दिनों में कार्यवाही नहीं हुई तो पैदल जाएंगे उच्च न्यायालय…सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तार
चुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

समाजसेवी अशोक अग्रवाल द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा की उम्मीदवार हुई शामिल,,,जनता से माँगा आशीर्वाद…

राजपुर। ग्राम पंचायत कर्रा के पतरातू में आयोजित कर्मा महोत्सव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने शिरकत कर ग्राम वासियों से मुलाकात की। प्रत्याशियों के जनसंपर्क और तेजी से बढ़ता जा रहा है।इस कड़ी में आज नगर के समाज सेवी व कम्बल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल द्वारा राजपुर के ग्राम पंचायत कर्रा के पतरातू  में आयोजित कर्मा महोत्सव के विशाल कार्यक्रम में सामरी से भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने शिरकत करते हुए जनसमुदाय को संबोधित किया।


    नगर के समाज सेवी व कंबल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल ने ग्राम कर्रा के पतरातू में कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कई ग्राम पंचायतों से हजारों लोग शामिल हुए।इस दौरान भाजपा से सामरी विधानसभा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा सहित झारखंड बोकारो के विधायक सहित जिले के महामंत्री व भाजपा के कई पदाधिकारियों ने शिरकत की।कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भाजपा के उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा का ग्रामीणों ने जमकर आतिशबाजी कर फूल मालाओं से स्वागत करते हुए कर्मा नृत्य कर रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल लाया।वहीँ श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हर एक वर्ग के एक एक लोगो से मुलाकात करते हुए अपने लिए आशीर्वाद माँगा।उन्होंने बुजुर्गों व वृद्ध महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान उन्होंने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप की बेटी बहु बहन को अपना आशीर्वाद दीजिये ताकि आपकी ये बेटी बहु अपने क्षेत्र का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि आपकी बेटी बहू बहन को पहली बार एक महिला प्रत्याशी के रूप में  आपके बीच भेजे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे पति जो पूर्व में विधायक थे उन्होंने क्षेत्र के लिए कई विकास कार्य किए फिर भी यदि उनसे जाने अनजाने में जो भी भूल हुई होगी उसके लिए मैं उनकी धर्मपत्नी होने के नाते आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं और मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि आप लोग मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे और भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएंगे।


कार्यक्रम को पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग गांव के पैसा शहर में और शहर का पैसा गांव में खर्च करते हैं जिससे विकास के लिए पैसा नहीं पूरा हो पाता। उन्होंने कहा कि मैं आपके लिए सदैव 24 घंटा खड़ा रहूंगा मेरा दरवाजा 24 घंटे के आपके लिए खुला रहेगा आप लोग की सेवा के लिए। चाहे बीमारी हो या किसी भी प्रकार की जरूरत हो मैं हमेशा मौजूद रहूंगा आप लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताकर सरकार बनाने में मदद कीजिए।


   कार्यक्रम को झारखंड बोकारो के विधायक वीरंचीलाल ने भी संबोधित करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बेरोजगारी भत्ता पेंशन योजना कर्मचारियों को नियमितीकरण जैसे अपने कई वादों पर विफल रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल घोटाले की सरकार है। उन्होंने कहा कि श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा को विधायक बनाने का काम आपका है बाकी का काम हमारा होगा।ये केवल विधायक ही नही होगी बल्कि उनको उसके ऊपर ले जाने का काम हम करेंगे। कार्यक्रम को जिला महामंत्री संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बयार बह चुका है भूपेश सरकार से लोग ऊब चुके हैं और उसे लबरा का संज्ञा दिया गया है।उनका काम है केवल घोषणा करना छत्तीसगढ़ के लिए 36 वादा किया था परंतु एक भी वादे पूरा नहीं कर पाए।क्षेत्र के समाजसेवी व कंबल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अशोक अग्रवाल ने कहा कि आप उद्धेश्वरी पैकरा को भारी बहुमत से जीताइये और आपके क्षेत्र में जो भी समस्याएं होंगी चाहे पानी हो चाहे बोर के काम हो चाहे अन्य किसी प्रकार का काम उसके लिए मैं सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा मेरे से जो भी सहयोग बन सकेगा वह में जरूर करूंगा। कार्यक्रम को गौरी शंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी शिव शंकर मरावी अनिल दुबे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री शुभम सोनी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कैलाश अग्रवाल संजय सोनी छोटू भारती अजय यादव सक्रिय भूमिका रही।इस दौरान शिवशंकर शशिकला भगत विद्यावती भगत ललित केरकेट्टा राजेन्द्र सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में दूरदराज से आये ग्रामीण मौजूद थे।


मांदर की थाप पर थिरकी भाजपा की उम्मीदवार :- आम सभा पश्चात वहां गांव से आए ग्रामीणों ने जमकर कर्मा नृत्य किया जिसमे भाजपा की उम्मीदवार श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कर्मा कर रहे मंडलियों के साथ जमकर थिरकी। उन्होंने कर्मा नृत्य में महिलाओं के साथ शामिल होकर उनके उत्साह और पारंपरिक संस्कृति के धरोहर में भागीदार बनी।

देखें पूरी वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!