September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

साल भर बाद पुलिस ने नाबालिग युवती को किया वरामद,,,शादी का झाँसा देकर नाबालिग युवक ले गया था भगाकर…

कुसमी। प्यार के चक्कर मे नाबालिग युवक ने साल भर पहले नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने के मामले में कुसमी पुलिस ने नाबालिग युवक और युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।
करीबन एक साल पूर्व थाना कुसमी क्षेत्र के अंतर्गत गांव की एक महिला ने रिपोर्ट की थी की इसकी नाबालिक बेटी लापता हो गई है काफी खोज बीन करने के बाद भी नही मिली।इस मामले में कुसमी ने रिपोर्ट दर्ज कर उक्त लापता नाबालिक लड़की की पतासाजी की जा रही थी। जाँच के दौरान क्लू मिला कि उसके पड़ोसी गांव का नाबालिक लड़का उक्त लड़की को भगाकर ले गया है। पुलिस द्वारा उक्त लड़के लड़की कि पतासाजी दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, हरियाणा रोहतक, इत्यादि जगह पर जाकर किया गया था परन्तु आरोपी लड़के के द्वारा लड़की को हर जगह से भगाकर ले जाया जाता था। उक्त घटना क्रम से दुःखी होकर लापता नाबालिक की मां ने पुनः पांच दिवस पूर्व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ० लालउमेद सिंह को अपनी तकलीफ बतायी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने टेनिक्ल इन पुट प्राप्त कर एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी को उक्त लापता लड़की को एक सप्ताह के भीतर बरामद करने का निर्देश दिया था। उक्त निर्देश के पालन में एसडीओपी रितेश चौधरी ने थाना कुसमी के उप निरीक्षक कोमल तिग्गा, प्रधान आरक्षक दीपक बड़ा, ओम प्रकाश पैकरा आर. संजय तिर्की, महिला आरक्षक सरिता, शबनम के साथ कई सम्भावित ठिकाने पर दबिस दिए।तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अम्बिकापुर के ग्राम सकालो से उक्त लापता लड़की को उसे भगाकर ले जाने वाले के साथ पकड़ा गया।जाँच में पता चला कि नाबालिक लड़का उक्त नाबालिक लड़की से स्कूल के समय से ही प्यार करता था और उसे शादी करूंगा कहकर उसे भगाकर दिल्ली गुरुग्राम, गाजियाबाद, हरियाणा रोहतक ले गया था।परिवार वालो को पता न चले इसलिए वह उन लोगों से कन्टेक्ट नही रखता था और न ही किसी भी प्रकार का फोन करता था। परन्तु अपने एक रिस्तेदार से बात करने के कारण तकनीकि साक्ष्य के आधार पर एक साल के बाद उक्त लापता नाबालिक लड़की और अपचारी बालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। नाबालिक लड़की ने बताया कि अपचारी बालक उसे शादी का झांसा देकर कई बार अवैध संबंध बनाते हुए उसे डरा धमका कर रखा था परन्तु अब उसकी चंगुल से मुक्त होने पर अपनी द्वारा की गई गलती से पछतावा हो रहा है। नाबालिक लड़की के मां ने एक साल के बाद अपनी लड़की के मिलने पर सन्तोष जाहिर करते हुए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ० लालउमेद सिंह, एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी सहित थाना कुसमी पुलिस के प्रति अभार व्यक्त किया है।
उक्त लापता लड़की को बरामद करने में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी के नेतृत्व में थाना कुसमी के उप निरीक्षक कोमल तिग्गा प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश पैकरा, दीपक बड़ा, आर. संजय तिर्की, इरशाद आलम महिला आरक्षक सरिता, शबनम का विशेष योगदान रहा। लापता लड़की को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण कर उसे डरा धमका कर रखने के आरोप में आपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!