September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग एवं शिकायत,,,अधिकारियों को शीघ्र निराकरण में दिए निर्देश…

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभा कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। शासन के मंशानुरूप आमजनों के समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जनदर्शन में मांग और शिकायत के संबंध में 21 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने संबंधित अधिकारियों आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।


      जनदर्शन में रामानुजगंज निवासी श्रीमती शीला देवी के द्वारा वेतन भुगतान नहीं करने, ग्राम कोदौरा के समस्त ग्रामवासी द्वारा वन अतिक्रमण के संबंध में, ग्राम महुआटोली के समस्त ग्रामवासी द्वारा प्राथमिक शाला में शिक्षक की उपस्थिति के संबंध में, ग्राम कंचनटोली के समस्त ग्रामवासी के द्वारा दूसरा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त कराने, ग्राम सनावल निवासी देवानन्द के द्वारा भूमि विवाद निराकरण कराने, ग्राम जाबर-नवाडीहकला के समस्त ग्रामवासी के द्वारा जर्जर आंगनबाड़ी का शीघ्र मरम्मत कराने, ग्राम बेलसर निवासी प्रकाश बघेल के द्वारा भूमि का पट्टा दिलाने, ग्राम भेसकी निवासी विक्टोर लकड़ा एवं मोति राम के द्वारा फर्जी पट्टा निरस्त कराने, ग्राम चन्द्रनगर के समस्त ग्रामवासी के द्वारा शिक्षक की अनुपस्थित में बच्चों की पढ़ाई नहीं होने, ग्राम पस्ता निवासी बुधेश्वर के द्वारा भूमि विवाद निराकरण करने, ग्राम सरना निवासी राजेश कुशवाहा के द्वारा अवैध रूप से वनभूमि पट्टा जांच कं संबंध में, ग्राम सोनहत निवासी सुनील कुमार के द्वारा आय-प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं का निराकरण कराने, ग्राम नवाडीह खुर्द निवासी गुलाबी के द्वारा भूमि फौती में नामांतरण कराने, ग्राम बतरबंधा निवासी अलबर्ट कुजूर के द्वारा जाति-प्रमाण पत्र प्रदान नहीं किये जाने के संबंध में, तथा अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गये थे। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर श्री एक्का ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!