September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशबलरामपुर

कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने ली समय-सीमा की बैठक,,,शासन की योजनाओं की गहन समीक्षा की…

बलरामपुर।  संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गोधन न्याय योजना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, हाट-बाजार क्लिनिक, बेरोजगारी भत्ता, मिलेट मिशन, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य एवं आयुष्मान कार्ड योजना के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जन चौपाल, जनदर्शन, जन शिकायत, सीजी पोर्टल, कलेक्टर जन चौपाल में विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


बैठक में कलेक्टर एक्का ने गोधन न्याय योजना की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन तथा उठाव, भुगतान एवं स्वावलंबी गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की जानकारी ली तथा सक्रिय विक्रेताओं के प्रतिशत और गौठानों में अधिक से अधिक गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले में गोमूत्र खरीदी करने वाले गौठानों एवं स्व-सहायता समूह और गोमूत्र बिक्री करने वाले पशुपालकों की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री एक्का ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर की समीक्षा करते हुए दवाओं के विक्रय तथा उपभोक्ताओं की संख्या के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के अंतर्गत  संचालित हाट बाजारों और मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री एक्का ने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के क्रियान्वयन तथा मोबाईल मेडिकल यूनिट में संचालित वाहनों तथा मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त बेरोजगारी भत्ता आवेदनों के विरूद्ध स्वीकृत आवेदनों की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्राप्त आवेदनों के शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने आयुष्मान कार्ड के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए 08 जुलाई को महाअभियान के तहत बनाए गए 23 हजार आयुष्मान कार्ड के लिए संबंधित विभाग की सराहना की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। उन्होंने चिरायु योजना की समीक्षा करते हुए कुल चिन्हांकित मरीजों के विरुद्ध उपचारित मरीजों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिका बलरामपुर में संचालित प्राकृतिक गोबर पेंट यूनिट की समीक्षा की तथा राज्य शासन के मंशानुरूप सभी विभागों के भवनों को गोबर पेंट से पुताई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने लोगों का शत-प्रतिशत आधार कार्ड निर्माण, शाला प्रवेश उत्सव, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, हरेली तथा रोका-छेंका अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील, डिप्टी कलेक्टर एवं सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, सर्व नगर पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!