September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत शुरू हुआ आदि सेवा पर्व जिले के 421 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ,,, आदिवासी समुदाय को मिलेगी एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ…

बलरामपुर। आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित आदि सेवा पर्व का शुभारंभ हुआ। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत भनौरा स्थित वाचनालय में आयोजित किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, जनपद सीईओ दीपराज कान्त, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर बलरामपुर, कुसमी, राजपुर, वाड्रफनगर, शकरगढ़ और रामचन्द्रपुर विकासखण्डों के 421 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आदि सेवा केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को शासन की सभी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। जहां आधार कार्ड, पेंशन, बैंकिंग सुविधा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवास, कौशल विकास, प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन जैसी प्रमुख सेवाएँ मिलेगीं। ग्राम स्तर पर शिकायत पंजी भी रखा गया है, जिसे ग्राम नोडल अधिकारी संचालित करेंगे जिसमें आम नागरिक अपनी समस्याएँ इसमें दर्ज कर पाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आदि साथी व सहयोगियों ने पंचायत सदस्यों को अभियान की रूपरेखा बताते हुए स्पष्ट किया कि ग्रामीण स्तर पर 20 लाख परिवर्तनकारी लीडरों के माध्यम से यह अभियान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर सभी आदि साथी, सहयोगियों और ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को सेवा, संकल्प और समर्पण भाव से अभियान को सफल बनाने हेतु आदि शपथ लिया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!