August 5, 2026 |

BREAKING NEWS

DEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनसम्पर्क विभाग द्वारा आदि सेवा पर्व एवं विकसित भारत की संकल्पना पर लगाई गई एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी,,, प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन एवं उनके योगदान की झलकियां की गई प्रदर्शित…

बलरामपुर। आदि सेवा पर्व और सेवा पखवाड़ा तथा ‘‘विकसित भारतः मोदी जी की संकल्पना’’ थीम पर आधारित एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिला मुख्यालय बलरामपुर के बाजारपारा स्थित ऑडिटोरियम परिसर में जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके योगदान की झलकियां प्रदर्शित की गई। जनप्रतिनिधि, आमनागरिक तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी प्रधानमंत्री के विभिन्न नीतियों और उपलब्धियों को दर्शाते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर केन्द्रित रही। रेडक्रास के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री लोधीराम एक्का, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिनियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात् रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा की जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए एक दिवसीय प्रदर्शनी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन और योगदान को प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज उनका जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश को उन्नति की ओर लेकर चल रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत की परिकल्पना को पूरा करने के उद्देश्य से समाज के हर समुदाय के लिए विकास के कार्य कर रहे हैं और उनके अथक प्रयास से ही आज हम विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहे हैं। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बाल जीवन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर के साथ उनके द्वारा अपनाई गई नीतियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी में मेरे देश के जवान तुझको शत-शत प्रणाम, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, महामारी के दौरान भी न थमा सुधारों के दौर, भारत का संकल्प रक्षा बलों का कायाकल्प, छत्तीसगढ़ को मिली सौगात, बचपन, किताबों के समंदर के गोताखोर, बचपन की पाठशाला से, मां से मिला ईमानदारी का संस्कार, हिमालय की गोद मे, देशभक्ति की शक्ति, हर गरीब के सिर पर हो अपनी छत, कर्म के प्रति समर्पण, एक मेहनती कार्यकर्ता एक कुशल संगठनकर्ता, एक पेड़ माँ के नाम, शिक्षा का एक नया अध्याय, डिजिटल हुई पहचान, डिजिटल से भुगतान, अंतरिक्ष शक्ति सहित अन्य विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी गई। छायाचित्र प्रदर्शनी में लोगों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन का भी वितरण किया गया।

       इस दौरान पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित आमजन मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!