November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल,,प्रधानमंत्री ने किया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ,,,आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का किया गया निःशुल्क जांच…

बलरामपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश राज्य के धार जिले से स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया। जिले में भी जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केन्द्र में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद सदस्य श्रीमती अपर्णा दीक्षित, ग्राम पाढ़ी की सरपंच श्रीमती सुषमा मिंज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का व मितानिन दीदी सहित आमजन वर्चुवल रूप से जुड़े।

जिला चिकित्सालय के पोषण पुनर्वास केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही जिले में भी इस अभियान का शुभारंभ हो गया है। सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले में 17 से 02 अक्टूबर तक प्रतिदिन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर महिलाओं में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, एनीमिया, क्षय रोग एवं सिकल सेल की सघन स्क्रीनिंग की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, परामर्श, बच्चों को टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत चिन्‍हांकित बच्चों का ऑपरेशन एवं उपचार, विद्यालयों/आश्रमों में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श, एनीमिया जांच, उपचार एवं परामर्श, माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार, छय रोग स्क्रीनिंग एवं निक्षय मित्र पंजीयन, सिकल सेल स्क्रीनिंग, कार्ड वितरण एवं परामर्श, रक्तदान शिविरों का आयोजन, आयुष्मान वय वंदन कार्ड, आभाकार्ड का निर्माण, स्वास्थ्य एवं वेलनेस के क्षेत्र में महिला स्टार्ट अप्स को प्रोत्साहन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं टेलीमानस सेवाओं का प्रचार-प्रसार संबंधी जागरूकता का आयोजन किया जाएगा।

जनपद बलरामपुर के सभाकक्ष में आयुष विभाग द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य शिविर :-

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा जनपद कार्यालय बलरामपुर के सभाकक्ष में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच में 225 मरीजों को जांच कर निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को शारीरिक स्वच्छता के साथ-साथ मानसिक तनाव, शिक्षा के दबाव एवं नशा से दूर रहने, मानसिक स्तर को आयुर्वेद, योग, प्राणायाम के माध्यम से अपने मानसिक स्तर को अच्छा बनाते हुए आयुर्वेद में पाए जाने वाले मुख्य औषधीय के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि नीम, तुलसी, एलोवेरा, पीपल, बरगद, मूंगा, जामुन आदि औषधि के उपयोग से जीवन में कैसे सुधार लाया जाए। इस दौरान जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, जनपद सदस्य, गणमान्य नागरिक, आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व अन्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!