September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

लाखों रुपये के नशीली पदार्थों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार,,,लक्जरी कार में कर रहा था तस्करी…

बलरामपुर। बसंतपुर पुलिस ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा धनवार चेक पोस्ट नाका पर लग्जरी कार में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला कफ् शिरफ व नशीली टैबलेट बरामद किया गया है।

      वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों को शराब बिक्री व परिवहन तथा नशीले मादक पदार्थ पर अकुंश लगाने को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 05.10.2023 को थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक कुमार चंदन सिंह,उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह,चौकी प्रभारी वाड्रफनगर के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान फारेस्ट नाका धनवार बेरियर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी उत्तर प्रदेश की ओर से एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर क्र. CG 12 AJ 1468 वाहन आई जिसे रोक कर चालक से पुछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम अमृत लाल राजवाड़े पिता सुखलाल राजवाड़े, उम्र 30 वर्ष, निवासी धौरा टिकरा,थाना बैकुन्ठपुर, जिला कोरिया का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति का वाहन चेक किया गया जिसके पीछे सीट एवं डिक्की में अवैध मादक पदार्थ नशीली दवाई परिवहन करते मिला जिसकी सूचना वरिष्ट अधिकारीयो को देकर विधिवत कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति के स्वीफ्ट डिजायर के पीछे सीट एवं डिक्की में PYEEVON SPAS PLUS 7200 नग मात्रा 50 MG कुल मात्रा 360 ग्राम, कुल किमती 64,800 / रू.ALPRASAFE- 0.5 6000 नग टेबलेट में 0.5 MG, अल्फाजोलम नार्कोटिक्स घटक कुल 300 ग्राम, कुल किमती 19,800 / रू. ONEREX सीरफ 1430 नग कोडिन फास्फेट 10 MG कुल 143 ग्राम कुल किमती 2,43,100/ रू.एवं वाहन सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर क्र. CG 12 AJ 1468 कुल किमती 5,00000/-रू. एवं आरोपी की तलाशी से एक नीले रंग का डबल सिम वाला एंडरायड फोन कुल किमती 5,000/ रू. एवं एक ड्राइविंग लायसेंस,एक अधार कार्ड कुल किमती रकम 8,33030/ रू. का नशीली दवाईया एवं कफ सिरफ बरामद किया गया। जिसके बाद आरोपी अमृत लाल राजवाड़े पिता सुखलाल राजवाड़े को धारा 21 (ग) नार्कोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

         इस कार्यवाही में निरीक्षक कुमार चंदन सिंह उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह प्र.आर.पंकज पोर्ते प्र.आर.दीपक चौधरी आरक्षक अंकित जायसवाल आरक्षक सागर राम आरक्षक संतोष गुप्ता आरक्षक सुरेन्द्र उईके आरक्षक राकेश टोप्पो आरक्षक जुगेश जायसवाल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!