2 लाख 62 हजार के 1430 शीशी व प्रतिबंधित नशीली दवाओं और स्विफ्ट कार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पुलिस ने छत्तीसगढ़ -उत्तरप्रदेश की सीमा पर धनवार चेक पोस्ट नाके में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 2 लाख 62 हजार के 1430 नाग शीशी और प्रतिबंधित नशीली दवाओं को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है!..वही पुलिस एसपी डॉ. लाल उमेन्द ने कहा की आरोपी के द्वारा उत्तरप्रदेश के बनारस से इन प्रतिबंधित दवाओं की खेप को छत्तीसगढ़ के कोरिया में खपाने की तैयारी थी..

दरअसल इन दिनों विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सरहदी क्षेत्रों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है..और पुलिस की मुस्तैदी के ही कारण पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद किया है..जिसका खुलासा करते हुए एसपी डॉ. लाल उमेन्द सिह ने कहा कि पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है..इसके साथ ही उसके साथ इस कारोबार में संलिप्त लोगो की पतासाजी भी पुलिस कर रही है..पुलिस द्वारा जप्त की गई प्रतिबंधित दवाओं में सिरफ और कैप्सूल शामिल है!..इसके साथ ही पुलिस ने दो लाख की नशीली दवाओं समेत कार को जप्त किया है..जिसकी कीमत लगभग 5 लाख आंकी गई है!..



