September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण प्रधानमंत्री मोदी ने किया वंदे मातरम् स्मरणोत्सव का शुभारंभ,,, वंदे मातरम डाक टिकट के विमोचन के साथ 150 रुपए का स्मारक सिक्का जारी…

बलरामपुर। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूर्ण होने के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में वंदे मातरम् स्मरणोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस खास अवसर पर उन्होंने पूरे साल भल चलने वाले इस स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वंदे मातरम् डाक टिकट एवं 150 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी किया। साथ ही वंदे मातरम् पोर्टल को लांच किया। साथ ही सभी लोगों ने वंदे मातरम् गीत का गायन भी किया।

      इस अवसर पर वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर देश-प्रदेश के साथ ही बलरामपुर जिले के शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों में विशेष आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष एवं सभी विकासखण्डों, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में किया गया।

        जिला मुख्यालय में संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, आर.एन. पाण्डेय, चेतन बोरघरिया, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्धबोधन का भी श्रवण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, आज ही के दिन 07 नवम्बर 1875 को स्वर्गीय बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय के द्वारा रचित वंदे मातरम् गीत का प्रकाशन हुआ था। जिसे संविधान सभा ने 1950 में राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। राष्ट्रीय गीत के रूप में वंदे मातरम् हमें प्रेरणा एवं नई ऊर्जा से भर देता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर गीत, गाने का मूल भाव/संदेष होता है। उसी प्रकार वंदे मातरम का मूल भाव है भारत, मां भारती, भारत की शाश्वत कल्पना। इस दौरान उन्होंने बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय के जीवनी के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आजादी के लड़ाई के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए देश की आजादी पर प्रकाश भी डाला।

      कार्यक्रम के अंत में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में उपस्थित जनों के द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन भी किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!