May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुसमी/सामरी। थाना सामरीपाठ पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

        पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया सोमारी नगेसिया पति स्व. प्रभु नगेसिया, उम्र 52 वर्ष, निवासी बेतपानी के द्वारा 03.10.2025 को पुलिस को जानकारी दी कि दिनांक 01.10. 2025 को मेरा बेटा सुखदेव नगेसिया निवासी कोरंधा बेतपानी मेरे घर आया था, दिनांक 02.10.2025 को करीब 03:00 बजे मेरा सौतेला बेटा जयकरण नगेसिया शराब पीकर अपने पिता प्रभू नगेसिया को बोला कि मेरे दो बच्चे पैदा हुए थे दोनों खत्म हो गये तुम लोग कोई पूजा पाठ नहीं करा रहे हो कहकर अपने पिता प्रभू नगेसिया को जमीन में पटककर हाथ मुक्का, पैर से व छाती गर्दन में चढ़कर रौंद दिया। सुखदेव नगेसिया कोरंधा संजय उर्फ संजू नगेसिया आसनपानी के द्वारा बीच बचाव किये मेरे पति के छाती गर्दन कनपटी में अंदरूनी चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई है मेरे पति की मृत्यु जयकरण नगेसिया के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से हुई है।

          प्रार्थिया सोमारी नगेसिया की रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में धारा 194 बीएनएसएस का मामला दर्ज कर शव पंचनामा कार्यवाही उपरांत शव का पी.एम कराया गया। डॉक्टर द्वारा पी.एम. रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु मारपीट से सिर और छाती में आई चोट के कारण रक्त स्त्राव से मृत्यु होना पाया गया जिसके बाद धारा 103 (1) भा. न्या.सं. का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी जयकरण नगेसिया के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी जयकरण नगेसिया पिता स्व. प्रभु नगेसिया उम्र 32 वर्ष साकिन बेंतपानी थाना सामरीपाठ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

       इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, स.उ.नि. आनन्द मसीह तिर्की, प्र.आर. जयदीप सिंह, आरक्षक आदित्य कुजूर, अमित लकड़ा, शंकर सोनी, आशीष निकुंज, रविन्द्र कुमार भगत आदि कार्यवाही शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!