September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पांगन नदी किनारे संदिग्ध लाश के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई,,,प्रेमी ने आपसी विवाद के कारण प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट…

बलरामपुर। थाना सनावल क्षेत्र में नदी किनारे मिली लड़की की संदिग्ध लाश संबंधी अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, मृतिका के प्रेमी ने आपसी विवाद में स्टाल से गला घोट कर की थी अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे।

      दिनांक 18.09.2025 को थाना सनावल के ग्राम तारकेश्वरपुर पारा टूकूपाथर के पांगन नदी किनारे एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने की सूचना पर थाना सनावल में मर्ग कायम कर धारा 194 बीएनएसएस कायम कर जाँच में लिया गया था। जांच के दौरान गवाहों का कथन लिया गया तथा मृतिका का शव पंचनामा कार्यवाही कर पीएम सीएचसी वाड्रफनगर से कराया गया शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका की मृत्यु May be homicidal होना परिलक्षित होने पर मामले में धारा- 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

      पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी की पता तलाश करते हुए मृतिका के प्रेमी शिवनारायण सिंह पिता देवीचरण उम्र 24 वर्ष निवासी तेन्दुवल थाना बभनी जिला सोनभद्र उ. प्र. को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 17.09.2025 के 11:00 बजे रात को शराब पीकर आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने टुकूपाथर पांगन नदी के पास गया था जहाँ मृतिका को बोला कि तुमसे बात करने के लिए मैं कई बार फोन लगाता हूँ तुम्हारा मोबाइल हमेशा व्यस्त रहता है बोलकर थप्पड़ से मारपीट कर नदी तरफ चला गया तब मृतिका भी उसके साथ नदी की तरफ चली गयी। वहाँ पर भी दोनों का झगड़ा विवाद होने पर आरोपी शिवनारायण के द्वारा मृतिका के गले में लपेटा हुआ स्टाल को खीच दिया जिससे मृतिका बेहोश होकर वही गिर गयी। तब आरोपी उसे उठा कर नदी किनारे ले गया तथा उसके चेहरे में पानी से छीटा मारा मूंह को फूका जो मृतिका की मृत्यु हो जाने पर उसके मोबाइल को निकाल कर रख लिया तथा गला मे लपेटा हुआ स्टाल को पांगन नदी में फेंक दिया और वहां से भाग कर धनवार चला गया और मृतिका के मोबाइल के सीम को निकाल कर तोड़ कर वही धान के खेत मे फेक दिया और रात भर वहीं रहा। दिनांक 18.09.2025 के सुबह करीब 8:00 बजे अपने घर जाकर मृतिका के मोबाइल को अपने बिस्तर के पास कापी बुक के नीचे छिपा कर रखा था। आरोपी के बयान पर मृतिका का मोबाइल को शिवनारायण के घर से बरामद किया गया तथा मृतिका के सिम को धनवार के निर्माणाधीन मकान के पास जवाहिर के धान खेत से बरामद कर जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को दिनांक 21.09.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

        इस कार्यवाही में राम अवतार ध्रुव एसडीओपी वाड्रफनगर , एस डी ओ पी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह ,थाना प्रभारी उप निरीक्षक गजपति मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक रोशन लकड़ा, आरक्षक कृष्णा मरकाम, अमृत सोनवानी ,आरक्षक प्रेमलाल कुजूर, आरक्षक प्रविन्द्र कुजूर, एवं साइबर सेल से आरक्षक मंगल सिंह आरक्षक पंकज शर्मा आरक्षक राजकमल सैनी सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!