
बलरामपुर/राजपुर। जिले में गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के खस्ता हाल सड़कों के कारण भारी वाहनों का प्रवेश अब ग्रामीण अंचल से होकर गुजरने लगी है भारी वाहनों के आवाजाही से ग्रामीण अंचल में बनाए गए सड़क अब क्षतिग्रस्त होने लगी है जिसको देखते हुए ग्रामीणों ने अब भारी वाहनों को गांव में प्रवेश करने से रोकते दिखाई दे रहे हैं।

बलरामपुर जिले में अंबिकापुर से झारखंड को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 इन दिनों बेहद जर्जर हो चुकी है सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढो पर सड़क यह पता लगाना काफी मुश्किल हो जा रहा है। बारिश में सड़क पर बने गड्ढे और भी खतरनाक हो जाते हैं जिससे अक्सर दुर्घटनाएँ हो रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 के खस्ताहाल सड़क के कारण भारी वाहन मुख्य सड़क को छोड़कर अब ग्रामीण अंचल के सड़कों से अपने गंतव्य की ओर आना-जाना कर रहे हैं जिससे ग्रामीण अंचल की सड़कें भी अब खराब हो रही है।ग्रामीण अंचलों में भारी वाहनों में कारण खराब हो रहे सड़को को लेकर अब ग्रामीण लामबंद हो रहे हैं।ग्रामीणों ने इन सड़कों पर भारी वाहनों के आने जाने पर रोक लगा रहे हैं जिससे सड़क सुरक्षित बचा रहे।

बलरामपुर जिले के गोपालपुर गाँव में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से प्रतापपुर को जोड़ने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सड़क पर गोपालपुर के आसनपारा चौक के पास भारी वाहन को रोककर इस सड़क पर चलने से मना किया गया।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव में बनाए गए सड़क भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रहा है और सड़के क्षतिग्रस्त हो रही है। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों को इन सड़क पर चलने नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद भी जो वाहनें इस सड़क पर आएगी तो उन्हें रोक कर वापस किया जायेगा।



