September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस विभाग में लंबी अवधि तक सेवायें देने के बाद उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े हुए सेवा निवृत्त,,, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक को साल श्रीफल एवँ प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित…

बलरामपुर/राजपुर। पुलिस विभाग में लंबे समय से पदस्थ रहे उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े ने कुल 36 वर्ष, 22 दिन तक पुलिस विभाग में लगातार अपनी सेवा देकर 31 अगस्त 2025 को सेवा निवृत्त हुये।वर्तमान में वे राजपुर थाने में पदस्थ थे।

      विदाई समारोह जिला पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर एवं ASP श्री विश्व दीपक त्रिपाठी ने सेवा निवृत हो रहे उप निरीक्षक को साल-श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत् हो रहे उप निरीक्षक के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

     विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने कहा कि विभाग से सेवानिवृत हो रहे दिनेश रजवाड़े ने लंबी अवधि तक विभाग में सेवायें दी है, इन्होंने कर्तव्य निष्ठा के साथ सौंपे गए सभी दायित्यों का बखूबी निर्वहन किया है, इनका सेवा रिकार्ड बहुत अच्छा है इनसे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों की भलाई और उन्हें अपराध मुक्त वातावरण देने के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर सजा दिलाना होता है जिसे इन्होंने बखूबी निभाया। पुलिस सेवा के बाद दूसरी पारी में परिवार के साथ समय व्यतीत कर खुश रहे।

       पुलिस विभाग की सेवा से सेवानिवृत हो रहे उप निरीक्षक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी व sdop बलरामपुर मोहम्मद याकूब मेमन द्वारा साल, श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और बेहतर स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान जिला पुलिस कार्यालय व रक्षित केन्द्र के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!