September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

कोटगहना में समाधान शिविर का आयोजन,,,सामरी विधायक ने स्टालों का अवलोकन कर ली योजनाओं की जानकारी…

राजपुर। सुशासन तिहार अंतर्गत आज जनपद पंचायत राजपुर के कोटागहना में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, सभापति व जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी उपस्थित थे।

        समाधान शिविर में शासन की विभिन्न योजना से जनसामान्य लाभान्वित हो रहे है। ग्रामीण स्टॉल का अवलोकन कर योजनाओ की जानकारी ले रहे है। साथ ही स्टॉल में बैठे अधिकारी कर्मचारी जनसामान्य से रूबरू होते हुए ग्रामीणों की समस्याओं को तन्मयतापूर्वक सुन निराकरण कर रहे है।

          ग्राम कोटागहना में आयोजित समाधान शिविर में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि शिविर में अधिकांश मामला राजस्व का आया है।उन्होंने जब तहसीलदार से आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी चाही तो तहसीलदार ने बताया कि सीमांकन का 9 आवेदन आए हैं जो 15 जून से पहले तक राजस्व पटवारी का टीम गठित कर सीमांकन कर ली जायेगी। इसके अलावा राजस्व विभाग का बंटवारा के 9 आवेदन आए थे। उन्होंने बटवारा में सहमति बनने पर सभी कार्यों को जल्द करने के बाद कही है।

सहमति नहीं बनने पर कोर्ट की परिक्रया की जाएगी।वहीँ विद्युत विभाग में दो ग्रामों में लो वोल्टेज की समस्या का आवेदन मिलने पर विधायक ने विद्युत विभाग को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए।

पेयजल समस्या को लेकर ठरकी गांव के लोगों ने शिकायत किया उन्होंने पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को कहा कि जल्द से जल्द पानी की समस्या दूर हो और लोगों को शुद्ध पेय जल मिल सके इसकी व्यवस्था बनाएं।

        शिविर में विधायक श्रीमती पैकरा के द्वारा 10 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 03 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 05 हितग्राहियों को ई श्रम कार्ड, 05 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास के 05 हितग्राहियों को चाबी, 05 महिलाओं को लखपति दीदी सम्मान प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। सुशासन तिहार अन्तर्गत प्रथम चरण में प्राप्त मांग के 3306 और शिकायत के 62 आवेदनों पर की गई कार्यवाही एवं निराकरण के सम्बन्ध में समस्त विभाग प्रमुख के द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को बताया गया साथ ही शिविर स्थल पर कुल प्राप्त 271 मांग और 02 शिकायत के आवेदनों पर कार्यवाही कर किये गए निराकरण की जानकारी सम्बन्धित विभाग के द्वारा आवेदक को दिया गया है।

     इस अवसर में सीईओ अनिल कुमार तिवारी, राजपुर तहसीलदार पूनम रशमी तिग्गा, मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव अनिल तिवारी सतीश सिंह मंडल महामंत्री संतोष तिवारी बबलू यादव संजय यादव, अनिल गुप्ता, मनोज बंसल, संतोष पांडे, नवकी जनपद सदस्य बसंती कौशिक सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!