August 7, 2026 |

BREAKING NEWS

सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई,वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मानसुरभि गौधाम बासेन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,ग्रामीणों को दी योजनायों की जानकारीक्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाए जा रहे 5 मवेशियों को कराया मुक्त,आरोपी गिरफ्तारसीमा पार से शराब तस्करी पर शिकंजा,संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम को मिली बड़ी कामयाबीDEO दफ़्तर में फ़र्नीचर ख़रीदी गड़बड़ी की जाँच करने अचानक पहुँचे अधिकारी,भंडार प्रभारी के छुट्टी पर रहने से टली जाँचशासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रारंभ,08 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशनजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,07 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनजिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देशउपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियानहाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तीन वर्ष पूर्व जघन्य हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,,,अधजली लाश को 9 टुकडों में काट कर फेंक दिया था…

बलरामपुर/कोरंधा। तीन वर्ष पुराने जघन्य हत्या काण्ड की कोरंधा पुलिस ने खोली परते आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

       तीन वर्ष पूर्व दिनांक 27.02.2022 को थाना कोरंधा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कर्राडाड में रोड़ किनारे एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में पडा मिला था। अज्ञात व्यक्तियो ने शव के 09 टुकडे कर अधजली अवस्था में आम रास्ते के किनारे फेक दिया था। शव की पहचान ग्राम भवानीपुर निवासी कमिल साय के रूप में हुई थी। प्रकरण में थाना कोरंधा में दिनांक 28.02.2022 को अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 302,201 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।

      मामले में विभत्स हत्या को देखते हुये पुलिस कई दृष्टिकोणो से हत्या की गुत्थी सुलझाने में प्रयासरत थी परंतु लगातार प्रयास के बाद भी पिछले 03 वर्षों से मृतक कमिल साय की हत्या की गुत्थी अनसुलझी ही थी। इसी प्रयास में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा जिले के पुराने अनसुलझे मामलो में नवीन इलेक्ट्रानिक तकनीको का प्रयोग कर मामलो की नये सिरे से विवेचना करने हेतु प्रोत्साहित कर निर्देशित किया गया था।इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुसमी के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रानिक रिकार्डों एवं गवाहो का पुनः नये सिरे से अध्ययन किया गया तथा नये मुखबीरो को तैनात किया गया। इस प्रयास में दिनांक 28.02.2025 को थाना कोरंधा पुलिस को पता चला कि ग्राम भवानीपुर के 03 व्यक्तियों की इस जघन्य हत्या में संलिप्तता है। जिस पर थाना कोरंधा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये ग्राम भवानीपुर से घेरा बंदी कर 03 संदेहियो 1. फुलेश्वर राम, 2. नंदलाल एवं 3. राहुल उर्फ दीपकचंद को पकड़कर थाना लाकर बारिकी से घटना के बारे में पृथक-पृथक पूछताछ किया गया। पूछताछ पर संदेहीयों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि फुलेश्वर राम, नंदलाल एवं राहुल उर्फ दीपकचंद तीनों मित्र है। तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में जनवरी-फरवरी माह के आस पास आरोपी फुलेश्वर राम ने ग्राम भवानीपुर और लरिमा के बीच खेत में मटर का फसल लगाया था। लगाये गये मटर के खेत में जंगली सुअर आकर फसल को खाकर नुकसान पहुंचा रहा था। इसी बीच दिनांक 25.02.2022 को गांव भवानीपुर में अर्जुन उरांव के घर सिंदुर गुतिया कार्यक्रम था। उसी शाम को तीनो दोस्तो ने मिलकर जंगली सुअर का शिकार करने की नीयत से मटर खेत के चारो तरफ लकडी के खुटी गाडकर नंगा जीआई तार बिछाकर खेत के बीच से गुजरे 11 हजार वोल्ट बिजली के चालू लाईन में जीआई तार की हुकिंग कर करेंट प्रवाहित कर दिये थे और खेत से कुछ दुरी पर खाली पडे अधबने मकान में जाकर सो गये। कि रात 10-11 बजे लगभग बिजली की आग लगने की तेज आवाज सुनकर तीनो जाग गये और दौड़ते हुए जाकर देखे तो ग्राम भवानीपुर का कमिल साय की आरोपियों द्वारा लगाये गये बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। बिजली के प्रवाह के कारण कमिल साय के शव तथा कपडो में आग लग गया था। थोडी देर में जब कमिल साय के शव तथा कपडो पर लगी आग बुझी तो आरोपियों ने 11 हजार वोल्ट बिजली लाईन से हुक को निकाला और डर कर तीनो ने मिलकर कमिल साय की लाश को वहां से दूर ले जाकर खेत के पैरा (पुआल) में लाश को छिपा दिये थे। अगले दिन तीनो आरोपी दिनभर गांव में ही थे। रात होने पर करीब 9-10 बजे फुलेश्वर राम और नंदलाल ने घर से लोहे का गडासा और टंगिया लेकर लाश को छुपाए गये स्थान पर दोबारा गये, दीपकचंद उर्फ राहुल ने डर कर जाने से मना कर दिया। तब फुलेश्वर राम और नंदलाल ने अपराध को छुपाने की नीयत से मृतक कमिल साय की लाश को लोहे के गडासा एवं टंगिया से टुकडे-टुकडे में काटकर दो सफेद रंग के प्लासटिक बोरा में भरे और फुलेश्वर राम के आटो में लोड कर ग्राम नीलकंठपुर, कटिमा, कंचनटोली होते हुये ग्राम कर्राडाड के खैरिडाड के पास रोड किनारे बोरा से शव के टुकडो को निकाल कर फेक दिये। इसके बाद ग्राम तरैनी होते हुये ग्राम त्रिपुरी के पास लावा नदी में शरीर पर लगे खुन को धोकर ग्राम गोविंदपुर, गोपीनगर होते हुये सुबह करीबन 4-5 बजे वापस ग्राम भवानीपुर आ गये। प्रकरण में थाना कोरंधा पुलिस द्वारा आज दिनांक 01.03.2025 को तीनो आरोपी फुलेश्वर राम, नंदलाल एवं राहुल उर्फ दीपकचंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।                     अज्ञात हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कोरंधा थाना प्रभारी कोरंधा उप निरीक्षक विरासत कुजूर, सउनि. दशरथ कुजूर, प्र. आरक्षक निर्मल एक्का, आरक्षक अमित एक्का, श्रवण मरावी, पूर्णेश कश्यप, रंजीत टोप्पो, जितेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!