September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देशदेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलादेश की नामी कंपनियों में नौकरी का अवसर, रायपुर में 7-8 अक्टूबर को वृहद रोजगार मेलासांसद-विधायकों की उपस्थिति में जिलेभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ का शुभारंभ,आंगनबाड़ियों में उमड़ा जनसहभाग
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजस्व टीम पर वाहन चढ़ाने वाले दोनों आरोपी हुए गिरफ्तार,,,मामले में एसडीएम खुद बने प्रार्थी…

राजपुर। पिछले दिनों बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर के वार्ड नंबर 03 में जमीन का सीमांकन करने के गए राजस्व की टीम पर हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

          28 फरवरी शुक्रवार को राजस्व की टीम ने न्यायालय तहसीलदार के 20 फरवरी के आदेश के परिपालन में वार्ड क्रमांक 03 में शराब भट्ठी के पास खसरा नम्बर 3/1,3/2,3/3,3/50 भूमि का सीमांकन कार्य करने गए थे। भूमि के नाप जोख करने के दौरान राजपुर निवासी गोवर्धन पैकरा एवं सोबरन पैकरा द्वारा शराब भठ्ठी वाले सीसी सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार से चलाते हुए राजपुर महुआपारा निवासी प्रवीण अग्रवाल एवं सीमांकन के लिए उपस्थित राजस्व कर्मचारियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।इस घटना में राजस्व निरीक्षक के उंगली में चोटें आई थी और अन्य कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई थी।।घटना के बाद राजस्व दल के कर्मचारियों द्वारा घटना की लिखित शिकायत करते हुए एसडीएम से मामले में कार्यवाही की मांग की थी।जिसके बाद एसडीएम राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजुर ने मामले में संज्ञान लेते हुए 1 मार्च को राजपुर थाना में कार्यवाही हेतु शिकायत प्रतिवेदन दिया था,जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों गोवर्धन पैकरा एवं सोबरन पैकरा के विरुद्ध धारा 221,132,121(1),3(5) में तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!