September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
कोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,उपसरपंच के निर्वाचन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

बलरामपुर। जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायतों के उप सरपंच के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं जनपद पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला/जनपद स्तर पर अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, उप सरपंच निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
       त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 के सम्पन्न होने के उपरांत, जिला/जनपद पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का निर्वाचन क्रमशः 05 मार्च 2025 एवं 04 मार्च 2025 को होना है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत के उप सरपंच का निर्वाचन 08 मार्च 2025 को होना है। जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिये अपर कलेक्टर, बलरामपुर को पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया गया है। जनपद पंचायतों में अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिये संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
        प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर आर एस लाल, सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!