July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

जल संसाधन विभाग में करोड़ों रुपए के गबन के मामले सहयोगी गिरफ्तार,,,फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियम विरुद्ध किया गया था करोडों रुपये का गबन…

बलरामपुर। जल संसाधन विभाग मे फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियम विरुद्ध तरीके से 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपये का गबन के मामले में पुलिस ने गबन के आरोपियों का सहयोगी योगेस्वर स्वरुप भटनागर को गिरफ्तार किया है।

        पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी व अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज याकुब मेमन के द्वारा बलरामपुर जिले के समस्त अपराधों का क्राइम मीटिंग में समीक्षा कर बिन्दुवार निर्देश दिये गये थे।

       इस तारतम्य में दिनांक 17.03.2023 को प्रार्थी एन.सी. सिंह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-02 के द्वारा थाना रामानुजगंज में शिकायत दर्ज कराया था कि जल संसाधन विभाग के संजय कुमार ग्रायकर तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन क्रमांक 02, मिथिलेष कुमार पाण्डेय वरिष्ठ लेखा लिपिक, संजीव कुमार सिंह डाटा एंट्री आपरेटर एवं नीरज अभिषेक एक्का संभागीय अधिकारी के द्वारा भू अर्जन की राशि को व्यक्तिगत खातों में गैर नियमावली व अनियमित तरीके से राशि का समायोजन किया गया है। शिकायत पत्र में राशि को निजी व्यक्ति के खातो मे कुल शासकीय धन 88754524 करोड़ रुपये को फर्जी तरीके से अंतरित कर अनियमितता किया गया है जिसकी जांच पश्चात थाना रामानुजगंज के द्वारा धारा 420,467,468,471,409,120 (बी) भादवि पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही थी।

         घटना के प्रमुख आरोपी संजय कुमार ग्रायकर तत्कालीन एस.डी.ओ. जल संसाधन विभाग क्रमांक 02 रामानुजगंज के द्वारा मार्च 2022 से मई 2022 तक भू अर्जन की शासकीय राशि को निजी व्यक्तियों के खातों मे गैर वित्तीय तरीके से समायोजन किया गया था जिसकी जांच थाना रामानुजगंज पुलिस के द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त आवश्यक दस्तावेज व विभिन्न फर्मों से प्राप्त जानकारी के आधार पर की जा रही थी। प्रकरण का आरोपी योगेश्वर स्वरुप भटनागर पिता स्व. एन.एस. भटनागर उम्र 74 वर्ष निवासी गांधीनगर थाना के सामने डा. पुष्पेन्द्र पटेल वाली गली थाना गांधीनगर जिला सरगुजा, जो अपने व्यक्तिगत खाते मे 1 करोड़ 56 लाख रुपये को विभाग के आरोपी अधिकारी/कर्मचारी के साथ मिलकर शासकीय रकम को हस्तारित कराया था एवं कई वर्षों से फरार चल रहा था जिसकी गिरफतारी हेतु विभिन्न स्थानो पर विशेष टीम गठित कर रवाना की गई थी। थाना रामानुजगंज पुलिस के विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि योगेश्वर स्वरुप भटनागर अम्बिकापुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर रामानुजगंज पुलिस टीम के द्वारा योगेश्वर स्वरुप भटनागर को हिरासत में लेकर थाना रामानुजगंज लाकर करोड़ो के किये गबन के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। पूछताछ पश्चात आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिला कराया गया।

         इस कार्यवाही मे रामानुजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, सउनि अतुल दुबे, प्रधान आरक्षक नारायण तिवारी, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह जगमोहन तिर्की, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!