July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

थाना चाँदो पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,,पिछले 08 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

बलरामपुर/चाँदो। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर द्वारा पुराने लंबित प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु सख्त निर्देर्शित किया गया था। इस क्रम में थाना प्रभारी चाँदो द्वारा थाना चाँदों के लंबित प्रकरण अपराध क्रमांक 34/2016, धारा 302, 120बी भादवि में मुख्य आरोपी मनोज सिंह खैरवार पिता सुभाष सिंह, जाति खैरवार, उम्र 28 साल, निवासी केरवा, थाना रमकंडा, जिला गढ़वा, झारखंड जो घटना दिनांक 18/10/2016 से फरार था जिसे लगातार प्रयास करने के बावजूद नहीं पकड़ा जा सका था। आरोपी मनोज सिंह खैरवार को शीघ्र पकड़ने के लिए टीम का गठन कर आरोपी को पता तलाश हेतु झारखंड रवाना किया गया। टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी मनोज सिंह खैखार को ग्राम केरवा थाना रंगकडा जिला गढ़वा झारखंड से गिरफ्तार कर थाना चांदो लाया गया।आरोपी मनोज सिंह से पूछताक्ष पर उसने दिनांक 18/10/2016 को आरोपी अगीन साय एवं शैलेष उर्फ शोले खेस के साथ मिलकर ग्राम करचा निवासी रुबेन खेस की हत्या करना स्वीकार किया एवं घटना के बाद से फरार रहना बताया।आरोपी मनोज सिंह खैरवार पिता सुभाष सिंह, जाति खैरवार, उम्र 28 साल, निवासी केरवा, थाना रमकंडा, जिला गढ़वा, झारखंड को दिनांक 27/11/2024 को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रामानुजगंज भेजा गया है। आरोपी मनोज सिंह खैरवार घटना के पश्चात् लगातार विगत 08 साल से फरार रह कर पुलिस की आंखो में धूल झोकता रहा है, जिसे जिसे कड़ी मेहनत से पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया है।
       इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र यादव थाना प्रभारी चांदो आरक्षक विश्वनाथ सिंह संदीप सिंह, संजय सिंह, दारा, थाना चांदो एवं साइबर सेल बलरामपुर के आरक्षक आकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!