November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Breking News। छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर इस मामले में पैनी नजर बनाए हुए हैं। बताया जाता है कि इस हादसे में उनके कमर में चोट लगी है। वे बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हुआ।

बताया जाता है कि उनकी गाड़ी एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वे मध्य प्रदेश के गढ़ा गेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इस समय गाड़ी की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कर को अचानक कट मार दी


मिली जानकारी के अनुसार, सफर के दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने के चक्कर में किरण देव के ड्राइवर ने भी वाहन को मोड़ा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक क्षतिग्रस्त हो गया है।
गनीमत की बात यह है कि किरण देव के काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के वक्त कार की रफ्तार 70 से 80 किमी मीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। अचानक लगे जोरदार झटके के कारण विधायक किरण देव की कमर में चोट आई है और उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ हो रही है। हालांकि, शुरुआती जांच में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!