
राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर तहसील के हल्का नंबर 17 के पटवारी द्वारा फौती चढ़ाने और नामांतरण करने के एवज में रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथ धर दबोचा है। पटवारी हल्का नम्बर 17 ओकरा पतरापारा में पटवारी का कार्यभार देख रहे थे।एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को अग्रिम कार्यवाही करते पवन पांडे को न्यायालय में पेश किया है।
एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी प्रमोद खेस ने बताया कि ग्राम पतरापारा निवासी अजय पवले पिता स्व विजय पवले द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम पतरापारा तह. राजपुर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज में उनके तथा परिवार के अन्य सदस्यों के संयुक्त नाम पर भूमि है जिसका फौती चढ़ाने और नामांतरण के लिये पटवारी पवन पाण्डेय द्वारा 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान मोलभाव कर 14000 रूपये एवं दो क्विंटल मक्के की डिमांड की गई थी जिसके बाद आरोपी द्वारा प्रार्थी से 2000 रूपये ले लिया गया था। सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 27.11.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी पवन पाण्डेय, पटवारी को शेष रिश्वती रकम 12,000 रू. लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


