November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्त

बलरामपुर। प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के संचालन में अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायतों की जांच में छात्रावास में संस्था स्तर पर प्रवेशित 50 सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। इसके साथ ही गुणवत्ताहीन भोज्य पदार्थ परोसने तथा आवश्यक पंजियों का समय पर अद्यतन नहीं किए जाने की शिकायतें भी सामने आई थीं।


इन शिकायतों के संबंध में प्रभारी अधीक्षिका श्रीमती काजूरीना पण्डो से कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी द्वारा श्रीमती काजूरीना पण्डो (मूल पद सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला पटेवा, विकासखंड वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर) को प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के अधीक्षिकीय दायित्व से मुक्त कर दिया गया है।
छात्रावास के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास बलंगी, विकासखंड वाड्रफनगर की अधीक्षिका श्रीमती लक्ष्मी पैकरा को आगामी आदेश तक प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!