July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

बीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़तालकूट रचित दस्तावेज पेश कर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में तीन गिरफ्तारएग्रीस्टेक पंजीयन में अनियमितता पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निलंबितसुदर्शन यादव को मिला छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान,मेधावी विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं एवं समाज गौरवों भी हुए सम्मानितबलरामपुर में समरसता संकल्प अभियान की तैयारी,काशी से पहुँचेगा पवित्र कलश,29 जुलाई को मंदिरों में जलेगा ‘समरसता दीप’
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

धान खरीदी में अनियमितता पाये जाने व शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने पर प्रभारी तहसीलदार निलंबित…

बलरामपुर। धान खरीदी में अनियमितता बरतने व शासन को आर्थिक क्षति पहुचाने पर प्रभारी तहसीलदार रामानुजगंज को संभाग आयुक्त सरगुजा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों द्वारा अन्य के रकबा में धान विक्रय करने की समाचार पत्रों में उल्लेखित शिकायत पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का द्वारा जांच समिति गठित किया। गठित समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में यह पाया गया कि अन्य किसानों के रकबा के विरूद्ध विक्रय किये गये धान की कुल राशि 3 करोड़ 63 लाख 80 हजार 839 रूपये की आर्थिक अनियमितता कर शासन को क्षति पहुंचाई गई है। उक्त कृत्य में विष्णु गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार (मूल पद सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख) जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की संलिप्तता प्रथम दृष्टतया होना पाया गया है। श्री गुप्ता का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरित है। जिस पर संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र द्वारा विष्णु गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार रामानुजगंज को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री गुप्ता का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर सूरजपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!