September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
आस्थाक्राइमखेलगैजेट्सचिकित्साचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

राहुल गाँधी के आगमन को लेकर तैयारी जोरो पर,,,झींगों में होगा रात्री विश्राम…

राजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक राजपुर में आयोजित की गई जिसमें भारत में यात्रा और बलरामपुर जिले में राहुल गांधी के आगमन को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा जिला स्तर के पदाधिकारीयों से यात्रा के संबंध में सुझाव लिए गए।
    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दितेंद्र मिश्रा ने कहा कि राहुल जी की यात्रा लोकसभा चुनाव के पूर्व हो रही अति महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है इस यात्रा के माध्यम से आम जनों से सीधे जुड़कर राहुल जी अपनी बात रखेंगे।
जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा की यात्रा 13 फरवरी को दोपहर बाद लगभग 4:00 बजे जिले के ककना ग्राम में प्रवेश करेगी जहां से झींगो तक संपूर्ण राष्ट्रीय मार्ग पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम लोगों से मुलाकात करेंगे उन्हें संबोधित करेंगे तथा ग्राम झींगों में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यात्रा सुबह 9:00 बजे जिला मुख्यालय बलरामपुर होते हुए झारखंड की ओर रवाना होगी। जिला मुख्यालय बलरामपुर में भी राहुल गाँधी पदयात्रा करेंगे एवं यात्रा के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद कर जुड़ेंगे। बैठक के माध्यम से सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गई हैं ताकि यात्रा के माध्यम से राहुल जी की बात सीधे आम लोगों तक पहुंच सके।


    बैठक में पूर्व विधायक व मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर प्रीतम राम, महेश्वर पैकरा हरिहर यादव यादव अशोक सिंह राजु,अजय गुप्ता,अजय सोनी डॉक्टर दिनेश यादव अंजुम अंसारी संजू गुप्ता नन्हेंलाल गुप्ता, गौर विश्वास, विकास दुबे,के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष रिपुजीत सिंह हरीश मिश्रा,अब्दुला जी, विजय पैकरा सुनील सिंह,जितेंद्र गुप्ता, लालसाय मिंज,उर्मिला सिंह, लक्ष्मी सोनी, बृजेश मिश्रा राजेंद्र भगत सुदामा राजवाड़े राम बिहारी यादव रुपेश यादव शाहिद अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!