September 25, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदुर्घटनामनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

218 बोरी अवैध धान जब्त…

बलरामपुर।  शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाएं।
कलेक्टर श्री एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजगंज के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम के द्वारा भंवरमाल समिति में महरू द्वारा 50 बोरी अवैध धान लाया गया था जिसे जब्त किया गया। इसी प्रकार डूमरपान में 50 बोरी एवं केनवारी में 65 बोरी अवैध धान पिकअप से तथा चन्द्रनगर में 53 बोरी अवैध धान ट्रैक्टर से परिवहन किया जा रहा था, जिसे जब्त कर कार्यवाही की गई।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री एक्का ने जिले में अवैध धान की आवक को रोकने के लिए टीम गठित कर कोचियों एवं बिचौलियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि तथा अनियमितता होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!