November 8, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षा

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन,,,कलेक्टर ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई…

बलरामपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री एक्का ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ाने उनके अधिकारों के संबंध में जागरूकता लाने 24 जनवरी 2008 से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डाला और कहा कि बालिका शिक्षा के महत्व को जनजागरूकता लाकर आगे बढ़ाना है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के समन्वय से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आप सभी बालिकाएं बेझिझक अपनी जिज्ञासाओं को दूर करें। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय में हुए निबंध, चित्रकला जैसे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं पिछली कक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर बालिकाओं को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने आगामी दिवसों में होने वाले परीक्षाओं के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर डीपीओ श्री बसंत मिंज, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!