November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर बाइक चोर,चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद,आरोपी जेल दाखिल

​बलरामपुर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बाइक चोरी की दो घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना 12 सितंबर की रात इंडेन गैस गोदाम के पास से रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी होने की थी, जबकि दूसरी घटना 26 सितंबर की रात जिला अस्पताल परिसर से होंडा शाइन बाइक चोरी की दर्ज कराई गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर पड़ताल में जुटी थी।

​जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सुशील शांडिल्य (उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम धंधापुर, थाना राजपुर, हाल मुकाम नमनाकला, अंबिकापुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

​पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट और होंडा शाइन को बरामद कर जब्त कर लिया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बलरामपुर के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!