November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पशु क्रूरता और अवैध परिवहन पर होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कक्ष में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पशु कल्याण, अवैध पशु परिवहन की रोकथाम, पशु जन्म नियंत्रण एवं टीकाकरण जैसे विषयों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पशुओं के साथ क्रूरता और नियमों के उल्लंघन के मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


कलेक्टर ने जिले में संचालित अपंजीकृत पशु एवं मांस दुकानों का औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अवैध और क्रूरतापूर्ण ढंग से पशु परिवहन करने वाले पशुपालकों तथा वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने, ऐसे वाहनों को जब्त करने और मुक्त कराए गए पशुओं को निकटतम गौशाला या गौधाम में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।


पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आवारा श्वानों की नसबंदी, रेबीज टीकाकरण और कृमिनाशक दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद रामानुजगंज क्षेत्र में 22 अक्टूबर से विभागों की संयुक्त टीम गठित कर घुमंतू एवं निराश्रित पशुओं को पकड़ने और उनके समुचित व्यवस्थापन की कार्रवाई शुरू करने को कहा।
आमजन में जागरूकता के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के प्रावधानों और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी ब्रोशर-पंपलेट के माध्यम से पहुंचाने तथा निदान 1100 हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने डेयरी पशुओं में ऑक्सीटोसिन जैसी प्रतिबंधित दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने और पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की नियमित निगरानी करने को भी कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में पुलिस, पशुधन विकास, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग एवं नगरीय निकायों के अधिकारी तथा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!