November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विजयादशमी पर राजपुर में होगा भव्य रावण दहन,तैयारियां पूरी

राजपुर। अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर राजपुर के महुआपारा स्थित हाई स्कूल मैदान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

आयोजन समिति की ओर से रावण दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान में दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

​विशालकाय पुतला और आकर्षक आतिशबाजी मुख्य आकर्षण

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष 85 फुट के विशालकाय रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है, जिसे मैदान में स्थापित कर अंतिम रूप दे दिया गया है। पुतले के भीतर पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित आतिशबाजी का संयोजन किया गया है। दहन के दौरान होने वाली रंग-बिरंगी आतिशबाजी इस पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी।

​मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

रावण दहन से पूर्व शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता जानकी और पवनपुत्र हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा राम-रावण युद्ध का जीवंत और मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया जाएगा। तत्पश्चात प्रभु श्री राम द्वारा अग्निबाण चलाकर अहंकारी रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

​प्रशासन व समिति ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दशहरा उत्सव के दौरान नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने ​मैदान के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि दर्शक सुरक्षित दूरी पर रहें। वहीँ ​आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए मुख्य मार्ग से मैदान तक विशेष व्यवस्था की गई है। ​आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ प्राथमिक चिकित्सा एवं आपातकालीन सुरक्षा उपायों की निगरानी प्रशासन द्वारा की जाएगी।

​आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों और श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर उत्सव की शोभा बढ़ाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है।

रावण दहन की पूरी तैयारीयों का आयोजन दशहरा आयोजन सेवा समिति के कार्यकर्ता यश अग्रवाल,आयुष जायसवाल, विभु जायसवाल,मंत्र गोयल,मयंक गोयल,कवच गोयल,  अनुभव गुप्ता, पंकज ठाकुर, नमन बंसल, निशांत  गुप्ता, वंश अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, रौनक गुप्ता,  लक्ष्य पांडे, समर्थ, अर्पित दुबे, शिवम सोनी, अक्षत दुबे संघ गर्ग, सीट ू गुप्ता एवं अंश गोयल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!