November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

यात्री बसों के रूट डायवर्जन यात्री परेशान,22 अक्टूबर को चक्का जाम की चेतावनी,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राजपुर। अंबिकापुर से बलरामपुर के बीच चलने वाली रात्रि यात्री बसों के निर्धारित मार्ग पर न चलने से नाराज जिला युवा कांग्रेस के नेता राहुल गुप्ता के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजपुर को ज्ञापन सौंपकर बसों का नियमित संचालन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 (राजपुर मार्ग) से कराने की मांग की गई है। साथ ही समस्या का निराकरण न होने पर 22 अक्टूबर को गांधी चौक पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।

​एक वर्ष से वैकल्पिक मार्गों से चल रहीं बसें, ग्रामीण परेशान

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि रात्रि के दौरान अंबिकापुर से बलरामपुर आने-जाने वाली यात्री बसों का परमिट राजपुर मार्ग से स्वीकृत है। इसके बावजूद पिछले एक वर्ष से बस संचालक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 343 के राजपुर क्षेत्र से न जाकर मनमाने तरीके से अन्य वैकल्पिक मार्गों से बसों का संचालन कर रहे हैं।

​मार्ग परिवर्तन के कारण राजपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय आम नागरिकों, विद्यार्थियों और मरीजों को उचित परिवहन सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि इस रुट पर रात्रि में लगभग 40 बसों से ज्यादा बसों का संचालन होता है परंतु वर्तमान में गिने चुने बसों के चलने से यात्रियों को रात में बसें नहीं मिल पाती जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​मांग पूरी न होने पर 22 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से चक्का जाम

युवा कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित बस संचालकों और परिवहन विभाग को निर्देशित कर परमिट के अनुसार राजपुर मार्ग से नियमित बस संचालन सुनिश्चित कराया जाए। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो जनहित में 22 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे से राजपुर के गांधी चौक पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

​इस ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला परिवहन अधिकारी बलरामपुर, कलेक्टर बलरामपुर और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को भी प्रेषित कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है। 

ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल गुप्ता तेज प्रताप सिंह संतोष दास विकास यादव अंकुर सोनी विशवास गुप्ता हसरत रजा  वकील अहमद सलामन खान हैदर अली मोहसिन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!