November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी तस्करी का मास्टरमाइंड और संगठित अपराध का आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रघुनाथनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संगठित पशु तस्करी गिरोह के मुख्य सरगना और लोकल सप्लायर जितेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी मवेशी तस्करी के तीन गंभीर मामले दर्ज हैं।

​34 मवेशी किए गए थे जब्त, मौके से एक पकड़ाया था

मामले के अनुसार, गश्त और पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध रूप से मवेशियों को पैदल उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में हैं। ग्राम केसारी में घेराबंदी कर पुलिस ने दीपक सोनवानी (24 वर्ष) को रंगे हाथ पकड़ा था और उसके कब्जे से 34 नग भैंस व भैंसा जब्त किए थे। हालांकि, गिरोह का मुख्य सूत्रधार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था।

​जंगलों में छिपाकर यूपी भेजने का करता था काम

पुलिस की सघन जांच में सामने आया कि फरार मुख्य आरोपी जितेन्द्र जायसवाल (34 वर्ष), निवासी ग्राम केसारी, संगठित गिरोह के लोकल एजेंट और सप्लायर के तौर पर काम करता था। वह स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से कम दामों में मवेशी खरीदता, उन्हें जंगलों में छिपाकर इकट्ठा करता और फिर अन्य राज्यों में तस्करी करवाता था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

​आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 3 आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी जितेन्द्र जायसवाल आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना रघुनाथनगर में मवेशी तस्करी और पशु क्रूरता के पूर्व में तीन अपराध दर्ज हैं। वर्तमान प्रकरण में उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 111(2) (संगठित अपराध), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सिंह और रघुनाथनगर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!