September 24, 2026 |

BREAKING NEWS

पिकअप के गुप्त चेंबर से 50 लाख रुपये का गांजा जब्त,बिहार का तस्कर गिरफ्तारजिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त पहल,सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघवा व सेंदुर तट पर श्रमदाननेशनल हाईवे पर XUV में स्टंट करना भारी,चालक पर FIR दर्ज, पुलिस ने लिया संज्ञानसड़क सुरक्षा को लेकर अंतरविभागीय समन्वय बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे संकेतक व स्पीड ब्रेकर,अतिक्रमण पर होगी कार्रवाईदीपावली, छठ, क्रिसमस व नववर्ष पर पटाखा विक्रय के लिए लाइसेंस हेतु केवल सेवा सेतु केंद्र से ऑनलाइन आवेदन, मैन्युअल आवेदन होंगे अमान्यकलेक्टर ने की नक्सल पुनर्वास नीति की समीक्षा,आत्मसमर्पितों के उत्थान को प्राथमिकता, योजनाओं से शीघ्र जोड़ें: कलेक्टरकरमा पूजा के दौरान विवाद,युवक पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारसरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेल

बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत बलंगी पुलिस चौकी ने अंतरराज्यीय मवेशी तस्करी के एक बड़े मामले में महीनों से फरार चल रहे 12वें आरोपी को मध्य प्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मार्च महीने में सामने आया था मामला

पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 7 पिकअप वाहनों में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा है। तस्करों द्वारा एक सफेद रंग की ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक CG 30 G 5161) से वाहनों की रेकी की जा रही थी। सूचना पर बलंगी पुलिस ने चौकी के सामने नाकेबंदी कर वाहनों को रोकने का प्रयास किया।

​पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने दो पिकअप वाहनों (क्रमांक MP 66 ZF 2498 और MP 53 Z 3982) को जब्त किया, जिनमें 14 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं। चालक मौके पर गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए थे। जांच और विवेचना के आधार पर पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पूर्व में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

सिंगरौली में दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी बलंगी पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दबिश दी। पुलिस ने ग्राम हर्रा बिरती निवासी मुख्य फरार आरोपी मो. मुमताज उर्फ बब्बू (36 वर्ष), पिता सिराजुद्दीन को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तस्करी में अपने पिकअप वाहन (क्रमांक MP 66 G 2557) के शामिल होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(1)(2) (संगठित अपराध), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!