
बलरामपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। अतिवृष्टि के कारण प्रभावित जनजीवन और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों में 2 सितंबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय (सरकारी), अशासकीय (निजी) और अनुदान प्राप्त विद्यालय 2 सितंबर को बंद रहेंगे।
कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और संस्था प्रमुखों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए सतर्क रहें।



