November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

महुआ शराब बनाने के कारखाना का भंडाफोड़,480 किलोग्राम महुआ लाहन के साथ 70 लीटर महुआ शराब जब्त

अम्बिकापुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आबकारी आयुक्त पी.एस.एल्मा ने अवैध शराब निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर रोक लगाने के सख्त आदेश के बाद दिनांक 13/08/26 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में अंबिकापुर शहर में गश्त कर रही थी।

गश्त के दौरान संकटमोचन मंदिर पटपरिया पहुंचने पर मुखबिर ने सूचना दी कि सामने वाले बाउंड्री वॉल में अर्जुन नामक लड़का महुआ शराब की फैक्ट्री बनाकर रखा है और अभी भी भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए भट्ठियां चढ़ी हुई हैं।मुखबीर की सूचना पर तत्काल आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अपनी टीम के साथ अर्जुन के किराए के मकान में दबिश दी।

अर्जुन के घर की तलाशी के दौरान उड़नदस्ता की टीम हक्की बक्की रह गई,एक कमरे में 8 चढी भट्ठियों में शराब निर्माण का कार्य चल रहा था तथा दूसरे कमरे में 24 प्लास्टिक के डब्बों में महुआ लाहन भरकर रखा गया था। सभी भट्ठियों में से शराब निकाल कर माप करने पर कुल 70 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया तथा 24 प्लास्टिक के डिब्बों में 480 kg महुआ लाहन बरामद कर मौके पर पंचनामा बनाकर नष्ट कर दिया गया।शराब बनाने के सभी उपकरणों एवं बर्तन को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी अर्जुन कुजुर को आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)(क)(च),34(2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पन्द्रह अगस्त के पूर्व संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की महुआ शराब पर यह बहुत बड़ी कार्रवाई है और आगे भी अवैध शराब निर्माताओं पर कार्यवाही चलती रहेगी।उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता आबकारी उपनिरीक्षक टी आर केहरी मुख्य आरक्षक अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह रोहित सोनी एवं आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!